कोरोनाकाल में महज 14 दिन में होगा दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव, जानें चुनाव आयोग के निर्देश
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण 17 जिलों की में 94 और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान होंगे।
चुनाव आयोग के प्रमुख निर्देशों में बताया गया है कि चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल माध्यम से ही होंगे। इसके साथ यह भी बताया गया है कि उम्मीदवारों को अपने आपराधिक इतिहास की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
प्वाइंटर्स में जानें चुनाव आयोग के निर्देश
- पहले चरण में 28 अक्टूबर को चुनाव
- दूसरे चरण में 03 नवंबर को मतदान
- तीसरे चरण में 7 नवंबर को मतदान
- 10 नवंबर को मतगणना होगी
- रोड शो के लिए 5 वाहन
- पांच से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे
- उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग रहेंगे
- ऑनलाइन पर्चा भी डाल सकेंगे
- नामंकन में दो से ज्यादा वाहन नहीं
- चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल होगा
- सुबह सात बजे से शाम छह बजे मतदान. मतदान का वक्त एक घंटे बढ़ाया गया
- कोरोना मरीज भी डालेंगे वोट, मतदान के अंतिम में वोट डालेंगे
- 6 लाख पीपीई किट, 6 लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल
- 7 लाख हैंड सैनिटाइजर्स का इंतजाम
- 46 लाख मास्क का इस्तेमाल
- एक बूथ पर 1000 वोटर्स ही डाल सकेंगे वोट
- उम्मीदवारों को अपने आपराधिक इतिहास के बारे में बताना होगा, अखबारों में छपवाना पड़ेगा
- उम्मीदवारों पर केस की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी
- उम्मीदवारों को अपने बारे में सारी जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग