निर्वाचन आयोजन ने बिहार विधानसभा चुनाव का किया ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान, 10 नवंबर को होगी मतगणना

पटना। बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अन्य चुनाव आयुक्तों की मौजूदगी में तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार में चुनाव 3 चरण में होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीट के लिए कराया जाएगा। वहीं दूसरा चरण तीन नवंबर को 94 विधानसभा सीट और तीसरा चरण 07 नवंबर को 78 विधानसभा सीट के लिए चुनाव होगा। जिसके बाद 10 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की गयी है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान सेनेटाइजर, ग्लब्स, फेस शील्ड, मस्क, थर्मल स्केनर का इस्तेमाल होगा। चुनाव से जुड़े अधिकारियों एवं पोल कर्मियों को ग्लब्स, फेस शील्ड, मस्क मिलेगा। मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर व ईवीएम बटन दबाने से पहले हैण्ड ग्लब्स दिया जाएगा। वहीं कोरोना पॉजिटिव मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकेंगेँ


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग