भाजपा नेता तारकेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के उपलब्धियों को क्षेत्र के लोगों को बताया
संजय कुमार सिंह कि रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बनियापुर प्रखंड के सरेया सहित कई अन्य पंचायतों में जन संपर्क अभियान चलाकर डोर-टू डोर भ्रमण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सरकार प्रायोजित लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।साथ ही कई जनसमस्याओं का आन द स्पॉट निबटारा भी कराया।वही आसन्न विधानसभा चुनाव में लोगो से एनडीए को समर्थन करने का अनुरोध किया।इस दौरान भाजपा नेता द्वारा बनियापुर दक्षिणी मंडल के चतुर्भुज छपरा बूथ संख्या 252 के बूथ अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद के आवास पर नेम प्लेट और पार्टी का झंडा भी लगाया गया।मौके सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली