18 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अहम बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज- शहर के शंभू मैरिज हॉल यादव पूर्व गोपालगंज में 18 अक्टूबर रविवार को 10:00 बजे दिन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी राजग की जिला स्तर पर बैठक आहूत की गई है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह राज्यसभा के संसदीय दल के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह होंगे। वही इस बैठक में गोपालगंज के वर्तमान सांसद के साथ ही पूर्व सांसद, विधान पार्षद, तथा राजग के सभी प्रत्याशी राजा के जिला पदाधिकारी मोर्चा/ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/संयोजक, मंडल/प्रखंड अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे इस आशय की जानकारी जदयू भाजपा हम एवं बीआईपी की संयुक्त बैठक तय कर दी गई है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष