मतदान कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव
पूर्णियाँ। गुरुवार को कसबा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे एक मतदान कर्मी कोरोना संक्रमित निकला। उन्होंने खुद संक्रमित होने की जानकारी कसबा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती को दी। संक्रमित मतदान कर्मी ने बताया कि 28 अक्टूबर को कोरोना की जांच कराए जाने पर वह पॉजिटिव पाए गए । उनको मतदान केंद्र संख्या 164 में मतदान के कार्य में लगाया गया है। संक्रमित मतदान कर्मी द्वारा जब इस बात की लिखित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती को दी गई तो उन्होंने संक्रमित चुनाव कर्मी को मतदान के कार्य से मुक्त कर दिया ।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग