बिहार चुनाव: तीसरे चरण के मतदन को ले भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर होगा सील
बिहार में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 7 नम्बर को होने वाला है। जिसकों लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों को पुरा कर लिया है। शुक्रवार की शाम तक मतदान कर्मी बूथों पर मतदान कराने के लिए पहुंच जाएंगे। वहीं चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर को सील कर दिया गया है। जवानों ने बार्डर एरिया में एक साथ फ्लैग मार्च कर विभिन्न ईलाकों में सुरक्षा जाँच भी की। चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर दोनों देश के जवानों का संयुक्त फ्लैग मार्च भी निकाला गया। और 72 घंटे पूर्व ही बॉडर्र को सील किया गया। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर अब मतदान के बाद ही दोनों देश के लोगों के लिए खुलेगी। जिसको लेकर मधुबनी के डीएम और एसपी ने संयुक्त पीसी कर बताया कि चुनाव की तैयारी पुरी कर ली गयी है। डीएम डॉ. नीलेश चंद्र देवड़े ने कहा कि चुनाव के इस चरण में मधुबनी के 6 विधानसभा की सीटों पर मतदान होगा। प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं के लिए ऑल वोमेन बूथ बनाया गया है। जिनकी संख्या प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक बूथ बनाया गया है और अधिक से अधिक 8 और इनकी कुल संख्या 16 है। वहीं मॉडल बूथों की संख्या 35 है। सेक्टर 224 और सुपर जोन की संख्या 16 है। जहाँ पोलिंग पार्टी से लेकर सुरक्षा में भी महिलाओं को लगाया गया है। वही एसपी मधुबनी डॉ० सत्यप्रकाश ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर को 7 तारीख की संध्या 6 बजे तक सील कर दिया गया है। नेपाल के हमारे समकक्ष को भी सूचित किया जा चुका है। चुनाव में पारा मिलेट्री फ़ोर्स के जवानों को लगाया गया है। और जगह- जगह पर चेक पोस्ट और नाके बनाये गए हैं। साथ ही हमारी SSB के जवान भी कार्यरत हैं। वही एसपी का कहना है कि हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी और सेक्टर की गाड़ियाँ भी गस्ती करती रहेगी। पोलींग पार्टीयों को मतदान केन्द्रों की ओर भेजने की कार्रवाई भी शुरु कर दी गयी है। इसके साथ ही बॉर्डर पर किसी भी प्रकार की अवैध समान, सामग्री या व्यक्ति का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिसके लिए 91 अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट बनाये गए हैं। अभी तक 12 अवैध हथियार और 32 कारतूस बरामद किए गए हैं। 924 शस्त्र का सत्यापन हुआ। और 16 शस्त्र का लाइसेंस निरस्त्र किया गया। 24,614 लोगों पर 107 की कार्रवाई हुई। अभी तक कुल 526 लोगों को जेल भेजा गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
भू-सम्पदा अधिनियम का उलंघन करने वाले प्रमोटर्स की पहचान कर रेरा ने लगाया जुर्माना, प्रोजेक्ट के ज़मीन की रजिस्ट्री एवं दाखिल ख़ारिज पर भी रोक
बिहार में डोमिसाइल नीति लागू, बिहार से मैट्रिक या इंटरमीडिएट करने वाले युवाओं को शिक्षक नियुक्ति में रिक्त पदों के 40 फीसद पदों पर हीं लागू होगा डोमिसाइल