शिक्षामंत्री मेवालाल बने नीतीश के गले की हड्डी, लालू व तेजस्वी ने किया तंज, बीजेपी मौन
बिहार में नवगठित नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री बने तारापुर के विधायक मेवालाल चौधरी सुशासन बाबू के नाम से विख्यात रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले की हड्डी बनते जा रहे है। श्री लाल को शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी मिलते ही नीतीश के राजनीतिक विरोधियो ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पूर्व कुलपति मेवा लाल चौधरी पर अवैध नियुक्ति करने का आरोप है और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने और पुलिस द्वारा चार्जशीट भी दाखिल होने की बात कही जा रही है। इस आरोप के कारण श्री लाल 2017 में काफी दिनो तक फरार भी रहे थे और विधान सभा में उनके खिलाफ विपक्ष ने जमकर हंगामा भी किया था और तात्कालीन विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सुशील मोदी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की थी।
तेजस्वी जहाँ पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरियाँ देने को प्रतिबद्ध था वहीं नीतीश ने पहली कैबिनेट में नियुक्ति घोटाला करने वाले मेवालाल को मंत्री बना अपनी प्राथमिकता बता दिया।
विडंबना देखिए जो भाजपाई कल तक मेवालाल को खोज रहे थे आज मेवा मिलने पर मौन धारण किए हैं। https://t.co/armjAXpwR4
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 18, 2020
लेकिन बीजेपी के साथ सूबे में बनी नयी एन डी ए की सरकार में मेवा लाला को शिक्षा विभाग का मंत्री बनाये जाने पर विरोधी दलो ने निशाना साधा है। सबसे पहले तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि नीतीश सरकार ने एक तरफ भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया है तो दूसरी तरफ एक भी अल्प संख्यक को मंत्री नही बनाया गया है। दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी तंज कसा है है और कहा है कि मेवा मिलने पर बी जे पी भी मौन हो गयी है। इधर शोसल मीडिया में भी मेवालाल को लेकर नीतीश पर निशाने साधेे जा रहै है और लोग पूछ रहे है कि केवल एक आरोप लगने पर जब नीतीश ने जीतन राम मांझी और रामांनंद सिंह का इस्तीफा ले लिया था तो मेवालाल के मामले में इतनी देऱ क्यों।
भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में भगौडे आरोपी को शिक्षा मंत्री बना दिया।
अल्पसंख्यक समुदायों में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया।
सत्ता संरक्षित अपराधियों की मौज है। रिकॉर्डतोड़ अपराध की बहार है।
कुर्सी ख़ातिर Crime, Corruption और Communalism पर मुख्यमंत्री जी प्रवचन जारी रखेंगे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 18, 2020


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी