राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सड़क पर नो पार्किंग में लगे वाहनों और दुकानदारों के अतिक्रमण पर सख्त दिखे सदर एसडीओ, काटे चालान

सड़क पर नो पार्किंग में लगे वाहनों और दुकानदारों के अतिक्रमण पर सख्त दिखे सदर एसडीओ, काटे चालान

छपरा (मनोरंजन पाठक/के. के. सिंह सेंगर)। छपरा शहर में अतिक्रमण और सड़कों पर वाहन लगाना अब पड़ेगा महंगा। सैकड़ों वाहन मालिकों एवं अतिक्रमण किये हुए दुकानदारों को सदर एसडीओ और एमवीआई सहित नगर निगम के द्वारा संयुक्त टीम गठित कर शहर भर के भिभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों का चालान भी काटा गया। बताते चलें कि शहर में इस तरह के अभियान कई बार चलाये गए। लेकिन अबतक इसका कारगर उपाय नहीं मिल पाने से फिर से वही स्थिति बनी की बनी रहती है। वहीं लोगों की मानें तो ऐसे अभियान रोज चलने चाहिए। ताकि शहर जाम से मुक्त रहे। शहर के भिभिन्न चौक चौराहों की बात करें तो लगभग सभी जगहों पर सड़क किनारे ही लोग अपना वाहन लगा देते हैं। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी क्रम में गुरुवार को छपरा के मोटर यान निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने थाना चौक से लेकर म्यूनिसपल चौक तक सड़क किनारे लावारिश स्थिति में खड़े वाहनों का काटा चालान। जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया।बहरहाल, अगर ऐसे अभियान जिला प्रशासन के द्वारा लगातार चलाया गया। तब जाकर शहर की दुर्दशा सुधरने की उम्मीद की जा सकती है।