किसानों की शोषण कर रही केंद्र सरकार: कम्युनिस्ट
- गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करेगी:भाकपा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि बिल के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सह किसानों की बैठक अमनौर भाकपाअंचल सचिव अवधेश कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गलत कृषि बिल लाकर किसानों के शोषण की जा रही है।किसानो के हक ,अधिकार और भूमि अम्बानी अदानी समेत पूंजीपतियों को मोदी सरकार देना चाहती हैं।जिसके खिलाफ में कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गांव गांव में जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा साथ ही किसानों के हित में कृषि बिल वापस लेने तक चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन जारी रहेगा। अंचल सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि गोदी मीडिया द्वारा बिहार तथा अन्य प्रदेशों में गलत सर्वे कराकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। जबकि पंजाब हरियाणा यूपी बिहार समेत समस्त देश में नए कृषि बिल से किसानों में आक्रोश व्याप्त है और लगातार महीनों से रात- दिन सड़क पर आन्दोलन कर रहे है। बैठक में मुख्य रूप से नंद कुमार गिरि, पशुपति सिंह, रामलाल राय, मैनेजर सिंह राम सिंगार सिंह, हरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह राजीव कुमार राम, शंकर साह, मुकुल श्रीवास्तव समेत आदि उपस्थित थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली