राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जनता दरबार में जमीन सम्बंधित छह मामले आये

जनता दरबार में जमीन सम्बंधित छह मामले आये

  • सीओ व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से लगाया जनता दरबार
तरैया (सारण)। तरैया थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन संबंधित विवाद के छह मामले सामने आये। तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता व थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जनता दरबार में जमीन संबंधित विवादों को लेकर आये फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं पदाधिकारी द्वय के समक्ष रखी। मुरलीपुर गांव निवासी सत्यदेव साह ने पड़ोसी द्वारा उनकी जमीन हड़पने की शिकायत दर्ज कराई। उसी गांव के दर्जनों ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त एक शिकायती पत्र अंचलाधिकारी को दिया गया। जिसमें गंडक नहर को अतिक्रमण कर लिए जाने की बात कही गई। वहीं डेवढ़ी गांव की निवासी देवकली देवी ने अपने जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा कर नहीं छोड़ने की बात कही गई। मंझोपुर निवासी मंगल माझी ने गांव के लोगों द्वारा रास्ता रोकने का मामला रखा। वही पचभिण्डा गांव निवासी विजय सहनी द्वारा एक शिकायत पत्र दिया गया। जिसमें बैनामा की भूमि पर काबिज नहीं होने की बात कही गई। जिस पर अंचलाधिकारी सुश्री गुप्ता ने जांच किया तो जांच के क्रम में पाया गया कि बिक्रेता द्वारा उक्त प्लॉट की बिक्री पहले किसी व्यक्ति से कर दी गई है, और पुनः उसी प्लॉट की बिक्री विजय सहनी से की गई है। उक्त मामले को अंचलाधिकारी ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए मामले को आपस में समझ बूझ कर निपटाने की बात कही गई। वही परौना गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ पपली सिंह द्वारा एक शिकायत प्रतिवेदन दिया गया। जिसमें उन्होंने अपनी ख़रीदगी भूमि पर पड़ोसियों द्वारा जबरदस्ती दखल कब्जा कर लेने की बात कही गई। अंचलाधिकारी सुश्री गुप्ता ने बताया कि जनता दरबार में विभिन्न गांव से जमीन सम्बंधित विवाद के कुल छह मामले आये। जिसमें एक मामला अपने क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए डिस्पोजल कर दिया गया। वहीं शेष बाकी आवेदनों को राजस्व कर्मचारियों के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।