राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रेस्टोरेंट संचालक व वेब पोर्टल पत्रकार की गोरखपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत

रेस्टोरेंट संचालक व वेब पोर्टल पत्रकार की गोरखपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत

गोपालगंज : मंगलवार को अपराधियों की फायरिग में घायल रेस्टोरेंट मालिक की इलाज के दौरान बुधवार को गोरखपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। रेस्टोरेंट उनकी मौत ही जानकारी मिलते ही विधायक राजेश सिंह कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। लोग उनके शव को सदर अस्पताल लाए जाने का इंतजार कर रहे थे। इधर, जेल में बंद एक कुख्यात द्वारा पत्र वायरल कर हत्या की जिम्मेवारी लेने के मामले की भी पुलिस जांच कर रही है।

मीरगंज नगर के बंगला कॉलोनी निवासी बलराम सिंह के पुत्र शक्ति सिंह मीरगंज नगर के कुशवाहा मार्केट में रेस्टोरेंट चलाते थे। ये एक वेब पोटल के पत्रकार भी थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे शक्ति सिंह अपने रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे तथा पिस्तौल से फायरिग शुरू कर दी। इस फायरिग में पेट में दो गोली लगने से शक्ति सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद बम फेंकते हुए अपराधी फरार हो गए थे। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि, नजदीक होने के कारण स्वजन घायल रेस्टोरेंट मालिक को गोरखपुर ले जाकर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने पुलिस टीम को शव लेकर आने के लिए रवाना कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण वे अपना बयान दर्ज नहीं करा सके थे। उनके स्वजनों का भी बयान दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस इस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।अपराधियों की फायरिग में घायल रेस्टोरेंट संचालक शक्ति सिंह की मौत की सूचना मिलने ही हथुआ विधायक राजेश सिंह कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। लोग शव गोरखपुर से सदर अस्पताल लाए जाने का इंतजार कर रहे थे। सदर अस्पताल में राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार का पूरा सिस्टम फेल हो गया है। अपराधी जब जिसे चाहते हैं, उसे गोली मार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।