बिहार में पहली से आठवीं तक के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे, सरकार का अहम फैसला

पटना/छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। बिहार में अभी कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल 18 जनवरी से नहीं खुलेंगे। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया है कि 25 जनवरी या इसके एक दो दिन पहले क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। जिसमें एक से आठ तक कक्षाओं के स्कूल खोलने के बारे में विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही कोई फैसला होगा। वैसे भी 16 जनवरी से राज्य में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होना है। जिसमें पूरी सरकारी मशीनरी लगी होगी। लिहाजा यह तय हुआ है कि 23 जनवरी से 25 जनवरी के बीच आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में तमाम पहलुओं का अध्ययन करने के बाद ही कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खोलने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.पहले 18 से जूनियर स्कूल भी खोलने की तैयारी की गई थी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से 213 दिनों तक स्कूल बंद रहने के बाद बीत वर्ष दिसंबर महीने में कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के साथ कॉलेज और कोचिंग संस्थान संचालन की अनुमति प्रदान की थी। उसी दौरान यह फैसला हुआ था कि चार जनवरी 2021 से कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों में लगेंगी। सीनियर कक्षाएं खुलने के बाद इसकी समीक्षा बैठक में विमर्श के बाद ही स्थितियां सामान्य रहने पर 18 जनवरी से जूनियर स्कूल खोलने पर सरकार फैसला लेगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग