विधुत चोरी के आरोप में एक पर प्राथमिकी दर्ज
- कनीय विधुत अभियंता मनीष कुमार गोंड के नेतृत्व में विधुत
थावे (गोपालगंज)। उर्जा चोरी छापेमारी अभियान चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत छापेमारी दल जब चनावे गांव पहुँचा तो राज कुमार चौधरी अबैध रूप से तार जोड़कर घरेलू परिसर में विधुत ऊर्जा का उपयोग कर रहे थे।जबकि कुछ दिन पहले बिजली बिल अधिक बकाया होने के कारण कनेक्शन को काट दिया गया था।उसके बावजूद भी अबैध रूप से तार जोड़कर बिजली ऊर्जा का उपयोग कर रहे थे।जिससे बिजली विभाग को 21 हजार 5 सौ 56 रुपए की क्षति हुई है।जिसको लेकर कनीय विधुत अभियंता ने विधुत ऊर्जा चोरी के आरोप में राज कुमार चौधरी के विरुद्ध विधुत अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।छापेमारी दल में मानव बल मनोज कुमार सिंह,उमेश सिंह व श्याम कुमार सिंह आदि विधुत कर्मी शामिल थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या