राष्ट्रीय राजमार्ग 31 में बने गड्ढे के कारण पलटी पिकअप वैन, बाल -बाल बचे चालक
रजौली (नवादा)। रजौली से दिबौर के बीच में जगह-जगह पर राष्ट्रीय राजमार्ग -31 गड्ढे में तब्दील हो गया है। आलम यह है कि इन गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। कभी भी कहीं मालवाहक वाहन पलट जा रहे हैं। जान माल के साथ संपत्ति की भी क्षती हो रही है। शिकायतों के बाजवूद इस टूटे सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में हर समय सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है।सुबह गिरयक लोड जा रही पिकअप वैन सड़क खराब रहने के कारण पलट गया। दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी पलटने पर चालक मुन्ना पांडेय ने सड़क खराब होने की बात कही है। क्षेत्र के लोगों ने आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर एनएच-31 पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने की मांग की है। राष्ट्रीय राजमार्ग के विभागीय अधिकारी बिहार शरीफ व नवादा में नहीं बैठते हैं। जिसके कारण यह सड़क अधिकारियों की उदासीनता का कारण बनी हुई है। क्षेत्र के हरदिया के समीप इतना खतरनाक गड्ढा है दूर वाहनों को दिखाई राहगीरों को दिखाई नहीं देता। नतीजन लोग चोटिल हो जाते हैं। इधर विगत छह महीने से क्षेत्र के लोग इस समस्या को झेल रहे हैं। क्षेत्र गोपालपुर दिबौर के समीप गांव के गंदे पानी आए दिन एनएच-31 पर गिरने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जो आने-जाने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एनएच-31 की टूटी सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कमी आ सके।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग