दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
रोह (नवादा)। थाना क्षेत्र के रोह-सिउर पथ पर रविवार की सुबह बाइक हादसा में पचास वषीर्या महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार महरावां गॉंव निवासी मदन प्रसाद कुशवाहा उर्फ विरजु जी अपनी की पत्नी उगन्ता देवी के साथ गॉंव से रोह बाजार जा रहे थे। रोह बाजार से महज आधा किलोमीटर पहले मड़रा गॉंव के पास कुंज की तरफ से आ रही बालू लदा हाइवा के कारण बाइक चालक से संतुलन बिगड़ गया। इस क्रम में महिला बाइक से नीचे गिर गई। ततपश्चात हाइवा का चक्का से रौंदते हुये पर हो गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक गॉंव में ही आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत थी। जबकि बाइक चला रहे उसके पति हसुआ में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन वहां पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। जाम जारी है। स्थानीय प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद भी भी जाम नहीं हटा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक मो कामरान ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। तथा डीएम व खनन विभाग के अधिकारियों से बात कर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक इस रोड पर बालू लदे ट्रकों के परिचालन बंद रखने की मांग किया। वहीं सामाजिक सुरक्षा कोष से बीस हजार का चेक दिया गया। तथा प्राकृतिक आपदा के तहत चार लाख रुपया देने की भी अनुशंसा की गई। ततपश्चात सभी मांगो पर आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुई। वहीं घटना स्थल पर भाजपा नेता अनिल कुशवाहा भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।गांव में आंगनवाड़ी सेविका की मौत से कोहराम मचा हुआ है।


More Stories
स्वचालित मौसम स्टेशनका किया गया शुभारंभ
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब
आवास विहीन परिवारों का मिलेगा आवास का लाभ, सर्वे का शुरू हुआ काम