भाजपा गड़खा पूर्वी मंडल द्वारा प्रशिक्षण शिविर श्रीपाल बसंत पंचायत में हुआ आयोजित
छपरा/गड़खा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी गड़खा पूर्वी मंडल द्वारा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन श्रीपाल बसंत पंचायत के मुखिया शेखर सिंह के आवास परिसर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का विषय ‘व्यक्तित्व विकास एवं सोशल मीडिया, पंचायत राज चुनाव 2014 के बाद भारत के राजनीति में बदलाव’ पर वर्ग किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री ने जाति, वंश, परिवार, क्षेत्र के आधार राजनीति समाप्त कर भारत मे सबका साथ सबका विकास पर केंद्रित कर दिया। वर्ग व्यवस्था के लिए सोशल सह मीडिया प्रभारी आशोष रंजन सिंह चौहान को गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी ने सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, मंडल प्रभारी शुपन राय, ज़िला प्रवक्ता श्रीनिवासन सिंह, इंदर राय, विनोद सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अजय माँझी, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली