हरेक बूथ पर अमिट स्याही की दो सीसी दी जाएगी, मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया जारी
पटना (बिहार)। बिहार में पंचायत चुनाव, 2021 को लेकर हरेक बूथ पर अमिट स्याही की दो सीसी उपलब्ध करायी जाएगी। राज्य निर्वाच आयोग, बिहार द्वारा चुनाव में इस्तेमाल को लेकर अमिट स्याही की जल्द ही खरीद की जाएगी। आयोग सूत्रों ने बताया कि अमिट स्याही की खरीद को लेकर निविदा जारी कर आपूर्तिकतार्ओं से प्रस्ताव आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर दो लाख 40 हजार सीसी अमिट स्याही की खरीद की जाएगी। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर 1 लाख 19 हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर अमिट स्याही का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा जिलों में भेजे जाने वाली सामग्रियों मेंटल व टैग इत्यादि की भी खरीद करेगा। ताकि चुनाव के दौरान उपयोग होने वाले ईवीएम को मतदान के बाद सीलबंद किया जा सके। आयोग द्वारा चुनाव सामग्रियों को जिला प्रशासन के सहयोग से सभी बूथों तक उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग के निर्देश पर जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया जारी है। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है। साथ ही, इसकी जानकारी आयोग को भी दी जा रही है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग