पटना (बिहार)। एसटीएफ ने हथियार का अवैध कारोबार करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जंगल और पहाड़ के बीच चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के जलकुंड पहाड़ी पर रविवार को छापेमारी कर एसटीएफ ने बड़ी संख्या में पिस्टल, मैगजीन, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया। एक शख्स की गिरफ्तारी भी हुई है। एसटीएफ के मुताबिक शामपुर के जलकुंड पहाड़ी पर मिनी गन फैक्ट्री होने की सूचना पर वहां छापेमारी की गई। मिनी गन फैक्ट्री में 7.6 एमएम की 13 पिस्टल 28 मैगजीन, 17 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 18 बेस, 7 ड्रिल मशीन समेत हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले अन्य सामान मिले। 7.6 एमएम की 8 गोलियां भी बरामद हुई। हथियार बनाने में शामिल कारू मंडल नाम के एक शख्स को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। कारू मंडल शामपुर थाना के पहाड़पुर का रहनेवाला है। बरामद हथियार और गिरफ्त में आए शख्स को मुंगेर पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन