पटना (बिहार)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बिहार बजट को संतुलित और विकासपरक बताया है। कहा कि इसमें युवा, महिला, किसान, गरीब, बुजुर्ग समेत समाज के हरेक वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह बजट न केवल बिहार की अर्थव्यवस्था को कोरोना के प्रभाव से बाहर निकालेगा बल्कि इससे राज्य के विकास को गति मिलेगी। इस सर्वस्पर्शीय बजट के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को कोटि-कोटि धन्यवाद। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो बिहार की महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख तक का अनुदान देने और 5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण देने का निर्णय भी प्रशंसनीय है। स्किल डेवेलपमेंट एवं उद्यमिता विभाग का गठन करने की घोषणा भी सराहनीय है। बिहार भाजपा के अन्य नेताओं में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार बजट में महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों की खुशहाली पर विशेष ध्यान दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार बजट युवा वर्ग, किसान और महिलाएं सभी के लिए सौगात का पिटारा है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी