राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

1 मार्च को नीतीश कुमार का जन्मदिन, जदयू ने की खास तैयारी, कटेगा 70 पौंड का केक, आरसीपी ने दिए कार्यकर्ताओं से कहा- अपने-अपने बूथ पर रहें

पटना (बिहार)।जदयू अपने नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन, 1 मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाने के निर्णय के तहत व्यापक तैयारियों में जुटा है। इस दिन जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन प्रभारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि 1 मार्च को मैं अपने बूथ पर विकास दिवस मनाऊंगा।

आरसीपी सिंह ने निर्देश दिया कि जदयू के सभी कार्यकर्ता 1 मार्च कोअपने-अपने बूथ पर रहें। उन्होंने कहा कि इस दिन बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अपने-अपने बूथ पर रहेंगे और नीतीश कुमार के दीघार्यु होने की कामना करने और खुशियां मनाने के साथ ही और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा कर बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेंगे।

जदयू महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि विकास दिवस (1 मार्च ) को लेकर महिला जदयू द्वारा खास तैयारी की जा रही है। इस दिन पार्टी मुख्यालय में 70 पाउंड का केक काटा जाएगा। महिला जदयू की अगुआई में बड़ी संख्या में पार्टी नेत्रियां मुख्यालय में जुटकर विकास कार्यों की चर्चा करेंगी। जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ इस दिन स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा। जदयू मीडिया सेल एवं जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भी विकास दिवस के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। मीडिया सेल के ऊपर इस आयोजन के प्रचार-प्रसार का दायित्व होगा, वहीं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा भी कार्यक्रम किया जाएगा। युवा एवं छात्र जदयू विकास दिवस के मौके पर हर जिले में नई पीढ़ी को नीतीश कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराने की मुहिम शुरू करेगा।

पार्टी से दी गई जानकारी के मुताबिक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह 28 फरवरी से 4 मार्च तक जिलों के दौरे पर रहेंगे। 1 मार्च को वे अपने बूथ पर विकास दिवस मनाएंगे, वहीं इससे पूर्व 28 फरवरी को नालंदा में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे 2 मार्च को भागलपुर तथा 3 मार्च को अररिया में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अपने दौरे के क्रम में वे 4 मार्च को दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर के साथियों से भी मिलेंगे।