दानापुर। रविवार को सगुना खगौल रोड पर स्थित राधा कृष्ण उत्सव हॉल के प्रांगण में हेमू रौनियार विकास मंच के तत्वाधान अंर्तगत रौनियार समाज के युवा वर्ग सहित हजारों लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व डीजी पुलिस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रौनियार महासभा अशोक कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में तय किया गया कि आगामी पंचायत के सभी 6 स्तरों पर तथा नगर निगम , नगर पालिका , नगर परिषद में होने वाले चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में रौनियार समाज के पुरुष और महिलाएं भाग लें और इसमें हेमू रौनियार विकास मंच के जोशीले और ऊजार्वान सदस्यगण घूम घूम कर उम्मीदवारों को लड़ाने और विजयी बनाने का काम करेंगे।जिसके लिए संभावित उम्मीदवारों के प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया।सभा के अंत में मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता,श्रीमती आशा गुप्ता ने सभी आमंत्रित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में विश्वनाथ गुप्ता,पूर्व आईएएस राज नारायण लाल,संतन प्रसाद साहिल साहिल अजय गुप्ता उपेंद्र कुमार मनसा कुमार अशोक सम्राट राम प्रसाद सहित हजारों की संख्या मे हर जिले से लोग उपस्थित थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग