फुलवारी शरीफ। शनिवार की रात्रि फुलवारी शरीफ के बौली मोहल्ला बेबी लैंड स्कूल के निकट 2 महीने से बंद पड़े एक रिटायर्ड सिपाही स्व सलाम के घर को चोरों ने खंगाल डाला। थाना से चंद कदम की दूरी पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने फुलवारी थाना को चुनौती देते हुए पुलिस गश्ती की पोल खोल दी । स्थानीय लोगो ने बन्द घर मे चोरी की जानकारी थाना पुलिस को दिया तब पुलिस पहुंची और तहकीकात की। पुलिस के जाने के बाद बहूत सारा सामान जो उसी घर से चुराया गया था उसे गलियों में फेंका हुआ देखा गया जो इस बात की ओर इशारा करता है कि चोरी में स्थानीय लोगों की ही संलिप्तता है।हालांकि कितना का माल चुराया गया इसका पता मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा। मकान मालिक महिला अपनी माँ के निधन के बाद गया जाकर रहने लगी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गया के रहने वाले रिटायर्ड सिपाही सलाम नें लगभग 15 साल पहले यहां मकान बनाया था कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी उसके बाद से सिपाही की पुत्री मसर्रत उस घर में अकेले ही रहने लगी लेकिन 2 माह पूर्व उसकी मां की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई तभी से वह गया में जाकर रहने लगी। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने रविवार की रात्रि ताला तोड़कर पूरी तरह से खंगाल डाला ओर कई कीमती सामान लेकर भाग गया इसकी सूचना आस-पड़ोस के लोगों ने थाना को दी। थाना ने आकर जांच पड़ताल किया उसके बाद घर में ताला बंद करके चले गए। रविवार की सुबह चोरी के के समान बौली मोहल्ला के आसपास के गलियों में फेंके हुए मिले।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन