राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भ्रष्टाचार में लिप्त राजद का असम में कोई जनाधार नहीं, बीजेपी की पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है सरकार: अश्विनी चौबे

  • बीजेपी के नेतृत्व में असम का हुआ सर्वांगीण विकास

पटना: असम में राजद की उपस्थिति के संबंध में पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि राजद का असम में कोई भी जनाधार नहीं है। बिहार की जनता ने राजद कांग्रेस को नकार दिया है। असम में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार राज्य मंत्री अश्विनी चौबे एक दिवसीय यात्रा पर असम में थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित सभी मूलभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने पर असम की बीजेपी सरकार ने बेहतर काम किया है। असम की जनता ने एक बार फिर दो तिहाई से अधिक बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। राजद का यहां कोई वजूद नहीं है। असम में रहने वाले बिहार व उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को पसंद करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार उत्तर-पूर्व राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। इस बार के बजट में भी असम सहित उत्तर पूर्व के राज्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार मूल के उद्योग पतियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मां कामाख्या के दरबार में पूजा अर्चना की। सभी के सुख शांति समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।