पालीगंज। रविवार को जयप्रकाश आश्रम में किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ श्यामनन्दन शर्मा के नेतृत्व में विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता धरहरा पंचायत के पूर्व मुखिया चन्द्रसेन वर्मा व संचालन रामानन्द तिवारी ने किया। मौके पर किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सह पालीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्यामनन्दन शर्मा ने कहा कि फिलहाल इस सरकार में किसानों की स्थिति सबसे दयनीय हो गयी है।नए कृषि कानून लागू कर किसानों को फिर से गुलाम बनाने की साजिश हो रही है। किसानों तथा मजदूरों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए मजदूर किसान संयुक्त संघर्ष समिति की गठन किया गया है। जिसके बैनर तले किसान संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।बैठक के दौरान पालीगंज अनुमंडल स्तरीय किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसका सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामानन्द तिवारी व महासचिव धरहरा पंचायत के पूर्व मुखिया चन्द्रसेन कुमार वर्मा को बनाया गया। वही संघर्ष समिति का पालीगंज प्रखण्ड स्तरीय गठन भी किया गया। जिसका अध्यक्ष अभय शर्मा, महासचिव ज्वाला स्वरूप व युवा अध्यक्ष चन्दन कुमार वर्मा को बनाया गया। मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के दुल्हिबाजार प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, महासचिव नसीब लाल यादव,को बनाया गया है। इस मौके पर श्रीमोहन शर्मा, राजभूषन शर्मा,शैलेश शर्मा,सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग