पटना: राजधानी पटना से सटे पंडारक गांव में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी रविशंकर राम (36 वर्ष) की लाठी से पीट-पीटकर महिला के परिजनों ने मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार की देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पंडारक निवासी रवि शंकर राम का महिला के घर आना-जाना था। इससे महिला के परिजन नाराज थे। इसके बाद उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। मंगलवार की रात आठ बजे रविशंकर अपने घर पर था। इसी दौरान महिला ने फोन कर उसे बुलाया। कॉल आते ही रविशंकर तुरंत महिला के घर पर चला गया। रविशंकर के घर पहुंचते ही पहले से घात लगाए महिला के परिजनों ने साजिश के तहत लाठी-डंडे के साथ रविशंकर पर हमला कर दिया। इसके बाद जख्मी हालत में उसे सड़क के किनारे फेंक दिया।
पंडारक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने चंदेश्वर मोची, उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और भाई विजय मोची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मृतक रविशंकर के शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन