पटना: पटना जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्यदक्षता में बढ़ोतरी होगी। आरपीएफ के लिए जल्द ही अलग से कार्यालय व बैरक की सुविधा मिलने जा रही है। आरपीएफ के जवानों से लेकर अफसरों को एक छत के नीचे ही काम से लेकर रहने की सुविधा मिलने से उनकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। साथ ही रेलवे की सुरक्षा भी पहले से और बेहतर होगी। दानापुर रेल मंडल की ओर से जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आरपीएफ का कार्यालय सह बैरक का निर्माण अंतिम चरण में है। संभावना है कि तीन महीने के भीतर इसका निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।
दानापुर रेल मंडल की ओर से करीब तीन वर्ष पूर्व जंक्शन पर आरपीएफ के बैरक व कार्यालय के निर्माण को मंजूरी मिली थी। इसके बाद वर्ष 2020 में निर्माण कार्य की शुरूआत हुई। अब कार्यालय सह बैरक के निर्माण का काम करीब करीब पूरा हो गया है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्बी राज ने बताया कि बैरक के मोडिफिकेशन का काम बाकी रह गया है। इसे भी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन महीने के भीतर सभी काम पूरा करा लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार जंक्शन पर आरपीएफ के बैरक बनने से आरपीएफ के जवानों से लेकर अधिकारियों को सुविधा होगी। जवानों के साथ साथ सब आॅर्डिनेट अफसर भी बैरक में रह सकेंगे। इससे आरपीएफ के काम भी पहले की तुलना में तेजी आएगी। आरपीएफ से जुड़े लोगों को अब स्टेशन के परिसर में रहने की सुविधा से आराम मिलेगा। वहीं, अब करीब दो किमी दूरी पर चिरैयाटांड के पास के बैरक से आने जाने में भी निजात मिलेगी। बता दें कि पूर्व डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के समय में करीब तीन वर्ष पूर्व आरपीएफ के लिए तीन मंजिला भवन के निर्माण को मंजूरी मिली थी। पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक नंबर पर जीआरपी थाने के पश्चिम किनारे में इसका निर्माण हो रहा है।
निमार्णाधीन भवन तीन फ्लोर का होगा। इसमें नीचे के तल पर आरपीएफ का कार्यालय होगा। इसमें प्रभारी इंस्पेक्टर से लेकर दूसरे अफसरों के लिए भी कार्यालय कक्ष होगा। साथ ही अलग से बैठक करने के लिए एक हॉल भी होगा। अब आरपीएफ के वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक भी कर सकते हैं। वहीं, दूसरे व तीसरे फ्लोर पर बैरक बनाया जा रहा है। इसमें जंक्शन पर तैनात कमोबेश सभी कर्मियों व अफसरों को रहने की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही आॅफ ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ भी अब जरूरत पड़ने पर काम कर सकेंगे। इससे आरपीएफ के काम की जवाबदेही भी बढ़ेगी। टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाने से लेकर स्टेशन परिसर में रेल संपति व ट्रेनों में जांच में तेजी आएगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ कार्यालय सह बैरक के बनने पर पहले का कार्यालय खाली हो जाएगा। इससे पटना जंक्शन रेलवे प्रशासन को अच्छी खासी जगहमिल जाएगी। इस जगह का रेलवे प्रशासन अपने स्तर पर इस्तेमाल कर सकेगा। इसमें फूड काउंटर से लेकर दूसरे काम के आॅप्शन होंगे। रेलवे को जगह का विकल्प मिलेगा साथ ही व्यवसायिक लाभ भी होगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग