राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरआरआई के चलते 36 ट्रेनें रद्द, 19 बदले मार्ग से चलेंगी

पटना: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आर.आर.आई) की कमीशनिंग के लिए 17 दिनों तक 36 ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, 19 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। चार ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर आंशिक रूप से समापन व प्रारंभ किया जाएगा। इसी कड़ी में सात ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों के बीच नियंत्रित करके चलाई जाएंगी। साथ ही चार ट्रेनों को री शिडयूलिंग करके चलाई जाने की तैयारी है। इन ट्रेनों के रद्द होने व बदले मार्ग से चलाने से यात्रियों को परेशानी बढ़ेगी। हालांकि, आरआरआई का काम पूरा हो जाने के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन अब अत्याधुनिक रूप से होने लगेगा।

सीपीआरअबो राजेश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर तीन मार्च से 19 मार्च तक प्री एनआई और एन आई का काम होना है। इसी कारण ट्रेनों को रद्द करने व बदले रूट से चलाइ जाने की तैयारी है। रद्द की गई ट्रेनें पटना, आनंद विहार टर्मिनल, कोलकाता, अहमदाबाद, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हावड़ा, समेत अलग अलग स्टेशनों से चलाई जाने वाली हैं। जबकि कई ट्रेनें बदले मार्ग व आंशिक रूप से समापन व प्रारंभ के साथ री शिडयूल होगा। ट्रेन संख्या 03021 व 03022 हावडा रक्सौल हावड़ा 19 मार्च तक बरौनी से आएगी व जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03419 व 03420 भागलपुर मुजफ्फरपुर भागलपुर समस्तीपुर से ही 19 मार्च तक खुलेगी व पहुंचेगी। वहीं, बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनकरग्राम, मोकामा पटना दानापुर के रास्ते 19 मार्च तक अपने परिवर्तित रूट से चलेगी। वहीं, कुल 19 ट्रेनों को बदले रूट से चलाई जाने की योजना है। रद्द की गई स्पेशल ट्रेनें जो पटना से संबंधित हैं। कुल 36 ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।