पटना: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो गया। 17 मार्च तक कॉपियां चेक कीं जानी हैं। इंटर मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 130 केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत भी की। सभी अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ उत्तरपुस्तिका चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही केंद्र निरीक्षकों से सुरक्षा पुख्ता रखने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के लिए भी कहा है ताकि बाहर का कोई भी अज्ञात व्यक्ति भीतर प्रवेश न करे।
बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि इंग्लिश, हिंदी, ज्योग्राफी, मैथ्स जैसे विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या अधिक होती हैं इसलिए इनकी चेकिंग दो शिफ्ट में की जाएगी। परीक्षक को रोजाना 75 से 100 उत्तरपुस्तिका चेक करनी होंगी। मूल्यांकन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो , इसके लिए बिहार बोर्ड ने कंप्यूटर पर अंकों की एंट्री के अलग टीम बनाई है। 13 लोगों की टीम में एक सुपरवाइजर और बाकी चेकर रहेंगे। ये हर दिन अंकों की एंट्रीं कंप्यूटर पर विषयवार करेंगे। इसके बाद सुपरवाइजर इनका मिलान करेंगे। यह प्रक्रिया हर दिन होगी। इससे हर दिन कॉपी जांच की जानकारी बोर्ड को होती रहेगी।
1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुई इंटर परीक्षा में 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन 12 मार्च से 24 मार्च के बीच होगा। रद्द किया गया सोशल साइंस का एग्जाम 8 मार्च को होगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग