नई दिल्ली, (एजेंसी)। अहमदाबाद के सावरमती रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर जान देने वाली आयशा की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। जिस आरोपी पति आरिफ की वजह से आयशा ने अपनी जीवनलीला समाप्त की है, मरते दम तक भी उस पति के लिए आयशा के दिल में नफरत नहीं रखी। आयशा ने अपनी मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसका का दर्द छलका है। उस नोट में आयशा ने अपने पति आरिफ के लिए न सिर्फ प्यार बरसाया है, बल्कि मरते दम तक अपनी बेगुनाही का सबूत देती दिखी है।
अहमदाबाद मिरर ने आयशा के सुसाइड के हवाले से दावा किया है कि आयशा ने सुसाइड से पहले अपने पति आरिफ तो कथित तौर पर एक खत लिखा था मगर उसे भेजा नहीं था। आयशा ने जो सुसाइड लेटर लिखा है, वह हिंग्लिश में है और अब यह पुलिस के पास है। इस खत की शुरूआत आयशा ने ‘माय लव आरू’ से संबोधित करते हुए की है। यानी खत में आयशा आरिफ को आरू से संबोधित करती दिख रही है।
आयशा अपने खत की शुरूआत करती है, ‘माय लव आरू, मुझे माफ कर देना, हो सके तो एक रिक्वेस्ट है, प्लीज इतनी नफरत मत करो, कई सारी बातें हैं जो मैंने नहीं कही। आशिफ मेरा बेस्ट फ्रेंड है, भाई है। बस मुझे बुरा लगा कि तुमने अपनी बुराइयों को छिपाने के लिए मुझे सरेआम आशिफ के साथ जोड़ दिया। आरू एक बार प्यार से पूछते तो सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाती, पर तुम्हारे पास वक्त ही कहां था।’
खत में आयशा ने लिखा है कि आरिफ खुद में बिजी रहता था। आयशा लिखती है कि तुम्हें मेरी बातें सुनना हमेशा समय की बबार्दी लगती थी। उसने लिखा- मुझे पता है कि तुम मुझसे इरीटेट हो गए हो, क्योंकि तुम्हारे दिमाग में मेरे लिए गलत सोच आई थी। आरू, नाराज हू मैं तुमसे, बहुत नाराज हूं कि धोखा दिया तुमने मुझे। इतना सब होने के बाद फिर भी मैं तुमसे प्यार करती हूं। बहुत करती हूं। मैं तुम्हारे अलावा किसी और की नहीं हो सकती। इसलिए मैंने सोच लिया है कि चली जाऊं यहां से, यहां न मेरे कुरान की इज्जत है न मेरे इमान की।’
अहमदाबाद मिरर के मुताबिक, आयशा ने खत में बताया है कि वह चार दिनों तक अकेली बिना खाना-पानी के अकेली कमरे में पड़ी रही, मगर आरिफ एक बार भी उसे देखने नहीं गया। मगर जब आया तो उसे पीटा ही। बता दें कि इससे पहले आयशा की मौत के मामले में उसके और उसके शौहर के बीच बातचीत की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आयाशा की मौत की जांच कर रही पुलिस को फोन से 70 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें आयशा से उसका पति आरिफ कहता सुनाई देता है- मर जाओ और मुझे अपनी मौत का वीडियो भेज देना।
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आयशा के पति आरिफ के मोबाइल फोन को बरामद किया है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि आयशा ने नदी में छलांग लगाने से पहले 70 मिनट तक उससे बातचीत की थी। वीडियो रिकॉर्ड करने के ठीक तुरंत बाद 25 फरवरी को 23 वर्षीय आयशा ने गुजरात में अहमदाबाद की सावरमति रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आयशा के पति, जो राजस्थान का रहने वाला है, को पाली से गिरफ्तार किया गया था।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या