नई दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ली। बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने मिथुन को गले में बीजेपी का झंडा पहनाकर उनका स्कवागत किया। कहा जा रहा है कि मिथुन बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। बीती रात कोलकाता में बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की और इस दौरान दोनों के बीच काफी लंबी चर्चा हुई है।



More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन