राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

राजस्थान रेप केस: पुलिस को मिला अहम सुराग, वीडियो में पीड़िता बोली- आरोपी ने ही किया आग के हवाले

जयपुर, (एजेंसी)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में 30 वर्षीय युवती का रेप और फिर मर्डर किए जाने के मामले में पुलिस को एक वीडियो मिला है। यह वीडियो स्थानीय लोगों ने उस समय बनाया, जब उसे आरोपी द्वारा आग लगाए जाने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस समय आरोपी बेल पर जेल से बाहर है। बीकानेर रेंज के पुलिस आईजी प्रफुल कुमार ने बताया कि हमने वीडियो को रिकवर कर लिया है और सबूत के तौर पर पेश करेंगे।

एक मिनट 27 सेकंड लंबे इस वीडियो में स्थानीय शख्स पीड़िता से पूछ रहा है कि किसने उस पर आग लगाई तो वह मुख्य आरोपी का जिक्र करती है। वह कहती है कि उसने (मुख्य आरोपी) पहले मुझे बुलाया और फिर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। जब मैंने मना किया, तो उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जब मैंने फिर से मना कर दिया तो उसने मेरे ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि युवती अपनी दादी के घर पर रहती थी। उस पर गुरुवार को आरोपी प्रदीप बिश्नोई नामक शख्स ने हमला कर दिया। वह 90 फीसदी जल गई और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बिश्नोई पर आरोप है कि उसने साल 2018 में युवती का रेप किया था और फिर बाद में जमानत पर बाहर आ गया था।

पुलिस ने शनिवार को इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। पुलिस की आशंका है कि इस मामले में और भी कई आरोपी हो सकते हैं। सीसीटीवी में पीड़ित के घर के करीब एक और संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। बीकानेर रेज के पुलिस आईजी ने बताया कि पीड़िता और संदिग्ध के बीच में कड़ी स्थापित कर रहे हैं। फुटेज में एक और संदिग्ध की तस्वीर मिली है और दो लोगों की भूमिका और सामने आई है। हम इन कड़ियों को आपस में जोड़ रहे हैं।

वहीं, डीजीपी एल लाथेर ने कहा, ”सीएम रिलीफ फंड से पीड़िता के परिवार वालों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। पूरी विस्तृत जांच की जा रही है। दो संदिग्धों से पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारी साइबर टेक्नोलॉजी की भी मदद ले रहे हैं।” सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि आग लगाने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग रहा है।