राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। बिहार के सरकारी स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च से प्रवेशोत्सव की शुरूआत होगी। विशेष नामांकन अभियान का शुभारंभ सोमवार को राज्यभर के सभी करीब 80 हजार स्कूलों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर होगी। पटना में तारामंडल से सटे अदालतगंज मध्य विद्यालय से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकलेगी। मंत्री इस अभियान को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए ह्यकला जत्थोंह्ण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
20 मार्च तक चलने वाले प्रवेशोत्सव का मकसद प्रदेश के शत प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराना है। शिक्षा विभाग ने ह्यप्रवेशोत्सवह्ण का स्लोगन रखा है- ‘खुशबू है हर फूल में, हर बच्चा स्कूल मेंह्ण। इस विशेष नामांकन अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के साथ ही समाज कल्याण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग भी सहभागी बने हैं।
अभियान के दौरान सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों, हेडमास्टरों, टोला सेवकों (शिक्षा सेवी), आंगनबाड़ी की सेविकाएं, जीविका की दीदियों और कला जत्था के कलाकारों के संग, डीईओ, डीपीओ, बीईओ की भी भूमिकाएं तय की गई है। हर जिले में अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी करेंगे। अभियान से विशेष तौर पर समुदाय को जोड़ने की पहल होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसमें जोड़ा जाएगा और उनकी मदद से हर बच्चे का नामांकन कराया जाएगा।
8 मार्च को प्रभातफेरी, 9 मार्च को सभी स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कर अभियान के लिए वातावरण का निर्माण किया जाएगा। 10 मार्च से नामांकन आरंभ होगा और यह 20 मार्च तक चलेगा। बीच में 16 मार्च को इसकी समीक्षा की जाएगी और नामांकन में छूटे बच्चों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी। पूरे अभियान का संयोजन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद कर रहा है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने रविवार को बताया कि प्रवेशोत्सव को लेकर पूरी रणनीति की जानकारी जिलों को दी जा चुकी है। अब इसे जमीन पर उतारने की बारी है। शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए चलाए जा रहे इस विशेष नामांकन अभियान के तहत 6 वर्ष आयु पूरी कर चुके शत प्रतिशत बच्चे का एडमिशन कक्षा एक में कराना है। उससे अधिक आयु के बच्चों को उम्र सापेक्ष कक्षाओं में दाखिला दिलाया जाएगा।
कक्षा एक के अलावा कक्षा 6, 8 और 9 में नामांकन पर विशेष तवज्जो होगा। अनामांकित और छीजित बच्चों की खोज कर ऐसे शत प्रतिशत बच्चों का दाखिला कराना अभियान की विशेष चुनौती है। 20 मार्च बाद हेमास्टरों को प्रमाण पत्र सौंपना होगा कि उनके विद्यालय के पोषक क्षेत्र में कोई बच्चा अनामांकित नहीं बचा है।
नामांकन अभियान को लेकर सोमवार की सुबह 7 बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में तारामंडल से प्रभातफेरी निकलेगी। यह अदालतगंज से तारामंडल, डाकबंगला, फ्रेजर रोड, गांधी मैदान होते हुए एएन सिन्हा संस्थान तक जाएगी। यहां शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव और बीईपी के एसपीडी इसे संबोधित करेंगे।


More Stories
सारण के जलालपुर में डबल मर्डर, रोड के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं