राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोहल्ले में रविवार की रात एक सेवई फैक्ट्री में मजदूर की मौत हो गयी। सेवई कटिंग मशीन में फंसे मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गयी। घटना के बाद कारखाना में मौजूद अन्य मजदूर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने कहा कि घटना के बाद फैक्ट्री संचालक ने कारखाना की बिजली काट दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को अंधेरा होने की वजह से काफी परेशानी हुई। काफी मशक्कत कर पुलिस ने मशीन में फंसे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा। मृतक मजदूर की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज मोहल्ला का रहने वाला रामकृपाल राय का अठारह वर्षीय बेटा राहुल कुमार के रुप में की गयी है।
दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर का दाहिना हाथ मशीन में चला गया। जिसे बाहर निकालने के चक्कर में उसका सिर भी मशीन में फंस गया और उसके शरीर का अधिकांश भाग मशीन में पीस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री संचालक और घटना के वक्त कारखाना में काम कर रहे मजदूरों का पता लगाया जा रहा है। उनसे पूछताछ की जाएगी। तभी पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है। फैक्ट्री में मजदूर के दर्दनाक मौत से आसपास के लोग आक्रोशित हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग