राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का असर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में भी देखने को मिला। भाजपा विधायक गायत्री देवी को विधानसभा संचालन की जिम्मेदारी दी गई। वहीं जब महिला विधायकों को महिला दिवस के मौके पर बोलने का मौका दिया गया तो कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की। उन्होंने आबादी के हिसाब से महिला विधायकों को सरकार में मंत्री बनाने की मांग की। वहीँ बिहार विधान परिषद् में भी महिला दिवस के मौके पर महिला विधायकों को सम्मानित किया गया। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने महिला विधायकों को पार्कर पेन उपहार के तौर पर दिया। इसके साथ ही भोजनावकाश के बाद महिला विधायकों ने अपना संबोधन किया।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी