राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में रहने वाली नाबालिग किशोरी ने अरन्या गांव के युवक पर जान से मारने की धमकी देते हुए खोटा काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम रामगढ़ निवासी किशोरी ने बताया कि बीते रोज ग्राम अरन्या के राहुल पुत्र श्याम गोस्वामी ने कुएं पर ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए खोटा काम किया। चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर तलाश शुरू कर दी है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या