राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना(बिहार)। होलिया में उड़े रे गुलाल…रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे…होली खेले रघुबीरा…जैसे एक से बढ़कर एक सुरीले व धमाकेदार गीत। रंग बिरंगे परिधानों सजी धजी महिलाएं। गीत संगीत और मस्ती में गोते लगाती महिलाओं में कम उम्र से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रही। मौका था इनर व्हील क्लब आॅफ मौर्या की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह का।
बंदर बगीचा स्थित एक होटल में क्लब की महिलाओं ने होली मिलन में जमकर धमाल मचाया। क्लब की प्रेसिडेंट वीणा सिंह ने बताया कि सभी सदस्यों के बीच भाईचारा बढ़ाने व आपसी सद्भाव कायम करने के लिए सभी एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। उन्होंने क्लब की दो नई सदस्यों प्रियंका सोनी और प्रिया सोनी का स्वागत करते हुए सबसे रूबरू कराया।
वहीं, प्रियंका सोनी ने बदरी की दुल्हनिया गीत पर डांस के बेहतरीन स्टेप्स दिखाए तो उनकी भाव भंगिमाओं ने भी लोगों का मन मोह लिया। उनके बेहतरीन डांस में साथ देने के लिए क्लब की दूसरी महिलाएं भी स्टेज पर चढ़कर झूमीं। समारोह की अतिथि विभा चरण पहाड़ी और उषा सिन्हा ने भी डांस में जलवे दिखाए। पूर्व प्रेसिडेंट शोभा प्रसाद ने अपने चुटकुलों से लोगों को हंसाया। वहीं, रंग और गुलाल उडाकर भी सबने मस्ती की। कार्यक्रम में क्लब की संगीता सर्राफ, पूनम प्रसाद, रंजना अजीत, अनुजा, मधुप्रिया, शिवानी सिंह, प्रमिला गुप्ता, माधुरी सोनी, पूनम समेत अन्य रही।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग