- नेहरू युवा केंद्र के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
राष्ट्रनायक न्यूज।
औरंगाबाद (बिहार)। नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के द्वारा गुरुवार को अंशु प्रिया युवा क्लब इसरौर में स्वच्छ गांव- हरियाली गांव विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव दीपक कुमार, सूर्य नारायण कॉलेज के प्राचार्य अरविंद सिंह व देव थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धरती पर दिन-प्रतिदिन मनुष्य की आबादी बढ़ती जा रही है और पेड़ों की संख्या में कमी हो रही है। ऐसे में पर्यावरण पूरी तरह से असंतुलित हो गया है और जीवन जीना बहुत कठिन हो रहा है। इसलिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। हर मनुष्य को अपने जीवन में पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, तभी पर्यावरण संतुलित हो पाएगा और हमारी आने वाली पीढ़ी का जीवन आनंदमय हो सकेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आलोक कुमार, आशुतोष कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग