राष्ट्रनायक न्यूज।
औरंगाबाद (बिहार)। विभागीय निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल में यहां के चिकित्सकों द्वारा रोस्टर बनाकर जिले में पदस्थापित एएनएम कर्मियों को स्किल बर्थ अटेंडेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन औरंगाबाद डॉ अकरम अली ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक बैच के लिए लगभग 21 दिनों का होता है। इसके लिए हर प्रखंड से 2 एएनएम का चयन किया जाता है जिन्हें पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक कुल 54 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण के बाद एनएनएम अस्पताल में मरीजों की अच्छी से देखभाल कर सकेंगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग