- कार्यपालक सहायक की मेहनत से ही हर विभाग का कार्य तेजी से बढ़ा है आगे
राष्ट्रनायक न्यूज।
औरंगाबाद (बिहार)। अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के चैथे दिन दानी बिगहा में धरना पर बैठे कार्यपालक सहायकों ने थाली पीटकर सरकार के प्रति विरोध जताया। इसका नेतृत्व बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल कुमार ने और संचालन विंदेश्वरी मांझी ने किया। गुरुवार को राजद के प्रदेश महासचिव ई सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि कार्यपालक सहायक की मेहनत से ही हर विभाग का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। आज मेहनत करने वाले लोग सड़क पर बैठने को मजबूर है जो बिहार का ज्वलंत मुद्दा है। हम नेता प्रतिपक्ष से बात कर आप सभी की समस्या को सरकार के समक्ष पुरजोर उठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं, सत्ता में बैठे लोगों को झुकने पर मजबूर करेंगे।
मांगे पूरी होने तक हम सभी जारी रखेंगे आंदोलन: कार्यपालक सहायकों ने कहा कि सरकार हम सभी को बेल्ट्रॉन की परीक्षा देने को कहती है। क्या बिहार के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी पर सरकार का भरोसा नहीं है, जिनके द्वारा लिया गया लिखित परीक्षा अमान्य बताया जा रहा है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के अधिकारी उचित पहल करने के बजाय धमकी भरा पत्र भेजकर हम सभी को डराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हम सभी डरने वाले नहीं हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम सभी आंदोलन जारी रखेंगे। यदि सरकार हड़ताल से नहीं मानती है तो हम सब आमरण अनशन या आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रौशन कुमार, हर्षराज, मो शेर आलम, नंद कुमार, शंकर भगत, राजीव रंजन, पंकज कुमार, अजीत कुमार, बलवेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, रूपा कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता कुमारी, शोभा कुमारी, प्रवेश कुमार, सुनील पासवान, विजय कुमार, गुलशन, संजय कुमार, प्रेम कुमार, दीपक कुमार, भारत भूषण, जयशंकर, राजन, अभिषेक आदि मौजूद थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग