- 19 मार्च को दाउदनगर के प्रखंड परिसर में मेले का होगा आयोजन
राष्ट्रनायक न्यूज।
औरंगाबाद (बिहार)। जीविका के तत्वावधान में गुरुवार को औरंगाबाद प्रखंड के उच्च विद्यालय ओरा में एक रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार, आरसेटी के डायरेक्टर वाइज अंसारी, उच्च विद्यालय ओरा के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, रोजगार प्रबंधक विक्रांत, संचार प्रमुख राजीव रंजन, प्रभारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, सुधीर कुमार, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार एवं प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस रोजगार मेले में करीब 18 कंपनियों ने भाग लिया है। जिन्होंने 10 से 15 हजार तक के मानदेय वाली नौकरियां इंटर से लेकर स्नातक तक के छात्र-छात्राओं को दी। रोजगार प्रबंधक विक्रांत ने बताया कि रोजगार मेला में टाटा मोटर्स, महिंद्रा राइज, राइजिंग इंडिया, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, होप केयर, टीमलीज आदि कंपनियों के स्टॉल लगे थे जहां युवाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली। मेला में 984 युवाओं को रजिस्ट्रेशन हुआ जबकि 118 युवाओं को आॅन द स्पॉट रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है। कुछ लोगों को कंपनियों में इंटरव्यू के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को दाउदनगर के प्रखंड परिसर में भी मेले का आयोजन किया गया है।
समय-समय पर किया जाता है रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन: आरसेटी के डायरेक्टर वाइज अंसारी ने कहा कि स्वरोजगार और रोजगार के लिए जीविका व आरसेटी के द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता है। वहीं जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि जीविका द्वारा भी समय-समय पर रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें देश की नामचीन कंपनियों को बुलाया जाता है ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। इस मौके पर अवंती कुमारी, अनुज कुमार, आरती कुमारी, चंदा कुमारी, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, सियाराम, प्रतिमा कुमारी, विभा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग