बिहार कैबिनेट की अहम बैठक, 10 एजेंडों पर लगी मुहर, फसलों के नुकसान की भरपाई को ले 518 करोड़ निर्गत
पटना। बिहार सरकार के कैबिनेट बैठक खत्म हुई है। जिसमें करीब 10 एजेंडों पर मुहर लगी। फसलों के नुकसान के लिए करीब 518 करोड़ रुपए निर्गत किए गए हैं। कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए राशि भी निर्गत कर दी गई है। कैबिनेट बैठक में फसल बर्बादी पर चर्चा की गई। मार्च में ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात में फसलों की क्षति को लेकर कृषि इनपुट सब्सिडी की घोषणा की गई। कोरोणा संक्रमण में ठेके पर काम कर रहें कर्मियों को भी बड़ी राहत मिलने वाली है। मार्च और अप्रैल महीने में सभी कर्मियों को जो भी संविदा पर हैं, उन्हें वेतन मिलेगा। बैठक के बाद जानकारी मिली कि संविदाकर्मियों को दोनों महीने का वेतन मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि उपस्थिति पंजी के बगैर इस बार वेतन बनने वाला है। क्योंकि लॉकडाउन की वजह से कार्यालय बंद करने पड़े। कैबिनेट बैठक में वेतन निर्गत करने के एजेंडे पर मुहर लगाई गई। लॉकडाउन के बाद बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई है, जिसमें कुछ जरुरी कामों पर चर्चा की गई।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग