पटना: पीएमसीएच में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने में जुटे
बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में आग लग गई है। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू करने में जुटे है। जानकारी के मुताबिक पीएमसीएच के इमरजेंसी बिल्डिंग के ऊपरी तल्ले में यह आग लगी है। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और मरीज समेत डॉक्टर और नर्स इधर-उधर निकलकर भागने लगे। बिल्डिंग में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं जिसके बाद से आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। अगलगी की इस घटना के बाद पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को भी बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर फिलहाल पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल है। अगलगी में इमरजेंसी के साथ ही आईसीयू को भी हानि होने की संभावना प्रबल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना के पीरबहोर समेत कई थाना की पुलिस पहुंची हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं। मालूम हो कि कोरोना को लेकर इन दिनों अस्पताल प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट पर है। इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाया है। आग लगने एवं इस पर काबू पाने से संबंधित खबरों को पाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग