राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जल्द आ सकता है बिहार कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 11880 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

राष्ट्रनायक न्यूज।

पटना। बिहार में कांस्टेबल के 11880 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी महीने के अंत तक घोषित किया जा सकता है। इन पदों के लिए विज्ञापन 2019 में निकला था। जबकि लिखिति परीक्षा 2020 के जनवरी और मार्च महीने में कराई गई थी। जानकारी मिली है कि भर्ती प्रक्रिया अब पूरी हो गई। केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारी कर रहा है। पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रहे बिहार में 11880 कांस्टेबलों की भर्ती से कानून व्यवस्था को संभालने में बड़ी मदद मिलेगी। इसके साथ ही नौजवानों का कॅरियर भी शुरू हो सकेगा। सिपाही भर्ती के लिए चार अक्टूबर 2019 में विज्ञापन निकला था। अर्ह अभ्यर्थियों से 11880 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 5 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आॅनलाइन आवेदन करना था। आॅनलाइन आवेदन के बाद जनवरी और मार्च 2020 में लिखित परीक्षा ली गई। दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच फिजिकल टेस्ट के साथ दूसरी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। आखिरी नतीजों का ऐलान इसी महीने के अंत तक होने की उम्मीद है। कांस्टेबल के 11880 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में कोरोना की वजह से कुछ देर हुई है। पहले ही इसका परिणाम घोषित किया जा सकता था लेकिन कोरोना की वजह से इमने देरी हुई। अब चयन पर्षद में इन नतीजों को लगभग तैयार किया जा चुका है। इस महीने के अंत तक इसके घोषित होने की सम्भावना है।