राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। बिहार बोर्ड ने इंटर मूल्यांकन की तिथि एक दिन बढ़ा कर शुक्रवार तक कर दी है। बोर्ड की मानें तो प्रदेश भर में कई मूल्यांकन केंद्रों पर कुछ विषयों की कॉपियां बची हुई हैं। इस कारण 19 मार्च तक तिथि बढ़ा दी गयी है। पटना जिले की बात करें तो इंटर मूल्यांकन के लिए जिले में आठ केंद्र बनाये गये। इसमें से सात केंद्रों पर मूल्यांकन समाप्त हो गया। एक केंद्र पर कुछ कॉपियां बची हुई हैं। यहां पर भी शुक्रवार को मूल्यांकन समाप्त हो जाएगा।
इंटर मूल्यांकन पांच मार्च से शुरू किया गया था। पांच से 15 मार्च तक मूल्यांकन की तिथि निर्धारित थी। फिर बोर्ड द्वारा 17 मार्च तक तिथि बढ़ाई गयी। कुछ केंद्र पर कॉपियां बची होने के कारण बोर्ड ने 19 मार्च तक तिथि बढ़ा दी है। मूल्यांकन समाप्ति के बाद अवार्ड शीट एवं मार्क्स फ्वॉयल को 20 मार्च को अनिवार्य रूप से बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग