राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक विनय बिहारी ने सरकार से अजीब सी मांग कर दी है। विधायक का कहना है कि सरकार ने अश्लील गानों के खि?लाफ यह आदेश निकाला है क?ि जो भी ऐसा करेंगे उनपर कार्रवाई होगी लेकिन इसके बावजूद इसपर रोक नहीं लग रही है। यदि भोजपुरी गानों से अश्लीलता खत्म करनी है तो सरकार को वैसे भोजपुरी हीरो और हीरोइन के साथ-साथ अश्लील गाना बनाने वालों को तुरंत जेल भेज देना चाहिए।
पश्चिम चंपारण की लौरिया विधानसभा सीट से विधायक ने कहा कि यदि दो-चार बड़े भोजपुरी स्टार को अश्लील गाना गाने पर जेल भेजा जाता है तो इस कदम से अश्लील गाना बनाने और गाने वालों में डर आएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा भोजपुरी गानों और फिल्मों को मिलेगा। विनय बिहारी ने कहा कि अब अंगिका, मैथिली, मगही जैसी भाषाओं में भी फिल्में बनती हैं लेकिन उसके गाने अश्लील नहीं बनते। केवल भोजपुरी में ही अश्लीलता क्यों होती है।
भाजपा विधायक ने कहा कि मैं भी कलाकार हूं, फिल्मों में काम करता हूं। गानें लिखता और गाता हूं। लेकिन मैंने न तो ऐसे गाने लिखे और न ही फिल्मों में गाना गाया। बिहार सरकार से मैं मांग करता हूं कि भोजपुरी फिल्मों और गानों से अश्लीलता को खत्म किया जाए। इससे भोजपुरी फिल्मों में क्वालिटी कंटेट को बढ़ावा मिलेगा।
इसके लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे उन्हें उठाया जाए। जिससे भोजपुरी फिल्मों की मधुरता कायम रहे। सदन में विनय बिहारी ने कहा कि ऐसा करना आसान नहीं होगा क्योंकि आज शायद ही कोई भोजपुरी फिल्म बनती है जिसमें कहानी से लेकर गानों तक में अश्लीलता न हो।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी