नई दिल्ली, (एजेंसी)। रोहिंग्या मुसलमानों पर केंद्र के एक्शन के बाद हरियाणा की सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। जिसकी बानगी हरियाणा के गृह मंत्री के बयान में दिखी। प्रदेश के मेवात इलाके में रोहिंग्या मुस्लिमों के बसने की खबरों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर भारत एक धर्मशाला तो है नहीं कि जिसका दिल करे वे यहां आकर रुक जाएं और ठहरने लग जाएं। उसका हम इंतजाम करेंगे। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के मेवात में रोहिंग्या मुसलमानों की तादाद दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। विश्व हिंदू परिषद ने हरियाणा में रोहिंग्या की भारी तादाद में मौजूदगी के दस्तावेजों के साथ उनके यहां रहने को देश और प्रदेश की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण