राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। बिहार में ह्यबिहार क्रिकेट लीगह्ण के टी-20 क्रिकेट टूनार्मेंट का शानदार आगाज हुआ। राज्यपाल फागू चौहान ने शनिवार को राजधानी के राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा स्टेडियम में टूनार्मेंट का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने बिहार में इस टूनार्मेंट के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इससे एक दिन पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने भी शुभकामनाएं दी। वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने बिहार क्रिकेट लीग के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस लीग से बिहार के क्रिकेटरों को काफी फायदा होगा। उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने में काफी मदद मिलेगी।
वहीं उद्घाटन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ह्यबिहार क्रिकेट लीगह्ण के आयोजन से बिहार में क्रिकेट की लोकप्रियता और बढ़ेगी। युवा-क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को बिहार आने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। राज्यपाल ने कहा कि ईशान किशन जैसे युवा क्रिकेट खिलाड़ी आज देश-दुनिया में बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल-प्रतियोगिताओं के आयोजन से राष्ट्रीय एकता और समाज में भाईचारा को ताकत मिलती है तथा देशों के बीच मित्रता विकसित होती है।
खेल-भावना जिन्दगी जीने की भी कला सिखाती है। राज्यपाल ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बिहार आने से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा एवं उनका सही मार्गदर्शन भी होगा। मौके पर पूर्व कप्तान कपिल देव, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, बिहार क्रिकेट लीग के चेयरमैन संजीव रतन सिंह आदि भी मौजूद रहे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग