राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छात्रा को घर में अकेला देख करने लगा जबर्दस्ती, दरवाजे पर दस्तक होते ही बेड के नीचे छिपा आरोपी

राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक छात्रा के साथ घर में घुसकर रेप करने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक छात्रा के घर के पास ही रहता है। उसकी पिछले कई दिनों से छात्रा पर बुरी नजर थी। छात्रा के कोचिंग आते-जाते समय वह हमेशा उसपर फब्तियां कसा करता था। छात्रा ने इसे कई बार अनदेखा किया।

इसी बीच शनिवार को छात्रा को घर में अकेला देखकर आरोपी उसके घर में घुस गया। छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर उसने मनमानी की। इसी दौरान पड़ोसी किसी काम से छात्रा के घर पहुंचे तो आरोपी बेड के नीचे छुप गया। यह मामला पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित छात्रा ने आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में पता चला की आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि संतोष उसे कई दिनों से तंग कर रहा था। वह उसके पड़ोस में रहता है। कोचिंग आने-जाने के दौरान वह उसपर फब्तियां कसता था।

शनिवार को दोपहर 12 बजे वह घर में घुस गया। चाकू दिखाकर उसने छात्रा को मुंह बंद करने की धमकी दी। जब उसने शोर मचाया तो उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि अगर शोर मचाया तो गला रेत दूंगा। इससे वह डर गई। इसके बाद आरोपी उसे कमरे में बंद करके रेप की कोशिश करने लगा। इसी बीच पड़ोस के रिश्तेदार गेट पर बेल बजाने लगे। जब छात्रा ने गेट नहीं खोला तो पड़ोसियों ने उसके माता-पिता को फोन कर दिया। इसी बीच आरोपी बेड के नीचे छिप गया। मौका देखकर छात्रा ने गेट खोला। जब पड़ोसी उसके घर में दाखिल हुआ तो उसने इशारा करके बताया कि आरोपी बेड के नीचे छिपा हुआ है। इस दौरान पड़ोसी से आरोपी की हाथापाई हो गई और वह खुद को छुड़ाकर भाग गया।