राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। राज्यपाल फागू चौहान ने सोमवार को आईजीआईएमएस जाकर कोरोना से बचाव का टीका लिया। राज्यपाल टीकाकरण कराने के बाद 30 मिनट तक डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की निगरानी में अस्पताल में ही रुके। तत्पश्चात राजभवन लौट आए। राज्यपाल ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि टीका लेने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं हुई। उन्होंने राज्यवासियों से प्रावधानों के अनुरूप कोविड से बचाव का टीका यथाशीघ्र लगवा लेने की भी अपील की।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ‘कोविड-19 से बचाव के लिए सार्थक एवं गंभीर प्रयास हो रहे हैं, जिनके संतोषजनक नतीजे सामने आए हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज भारत में बनी कोविड वैक्सीन दुनिया के 71 से भी अधिक देशों में भेजते हुए विश्व-मानवता के कल्याण की दिशा में सार्थक पहल हुई है। राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों की बदौलत बिहार में कोरोना से रिकवरी-रेट राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा 99.19 प्रतिशत है। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना के टीकाकरण में भी बिहार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। राज्यपाल के कोविड-टीकाकरण के समय आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. डॉ. एनआर विश्वास एवं संस्थान के अन्य चिकित्सकगण भी उपस्थित थे। आज राज्यपाल सचिवालय के कई अधिकारियों ने भी आईजीआईएमएस में कोविड का टीका लिया।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग