राष्ट्रनाय न्यूज।
पटना (बिहार)। राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, तेजस्वी यादव राजद कार्यकतार्ओं के साथ बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शहीद दिवस पर ट्वीट कर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। शहीद दिवस पर तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे पर राजद के युवा कार्यकतार्ओं के साथ विधानसभा मार्च निकाला। इस बीच उपद्रव की खबरें सामने आईं। जिसके बाद पुलिस ने राजद कार्यकतार्ओं पर लाठियां बरसाईं और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा का घेराव करने जा रहे राजद के युवा कार्यकतार्ओं ने पथराव किया। जिसकी वजह से कुछ मीडियाकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया था कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव के विधानसभा मार्च के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद कई मुख्य जगहों पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। इतना ही नहीं अधिकतर स्थानों पर वज्र वाहनों को भी तैनात किया गया है।



More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी